
*क्रान्तिकारी शासकीय अधिवक्ता जयसूर्यभट्ट की धूमधाम से हुई विदाई*

GRNews Network YouTube chainal* एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी जयसूर्य भट्ट का विदाई समारोह धूम धाम से सोमवार को जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी अजय पाठक के सभागार में किया गया। इसकी सूचना देते हुए अधिवक्ता राजेश पाण्डेय ने बताया कि सरकारी अधिवक्ता जयसूर्य भट्ट की 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त आयु 60 वर्ष पूर्ण होने पर न्यायालय से उनकी विदाई की गयी, इसी क्रम में आज सोमवार को सरकारी अधिवक्ताओ ने मिल कर अपने साथी की विदाई धूम धाम से किया, श्री भट्ट का परिवार बहुत ही क्रान्तिकारी परिवार रहा है सन् 1942 के आन्दोलन मे नेता जी सुभाषचन्द बोस के बहुत ही निकटवर्ती रहे है और जनपद आगमन पर इनके आवास पर प्रवास किये थे, जिनकी तस्वीर देख आज भी हम गर्वान्वित होते है और उन्ही के बताये रास्ते पर चलने का प्रयास आज भी श्री भटट साहब करते है। कार्यक्रम में अजय पाठक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तो वही जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपाशंकर राय व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व बंशीधर कुशवाहा ने फूलो से भरा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरकारी अधिवक्ता अभय नरायण तिवारी, अखिलेश सिंह, सुनील सिंह, विनोद सिंह, रामकुमार राय, शशिज्योति पाण्डेय, सोनी सिंह आदि ने सम्मानित कर न्यायालय परिसर से विदाई दी।








