
मुहम्मदाबाद पुलिस ने नाबालिक बालिका को अपहृत करने वाली* *अभियुक्ता को किया गिरफ्तार* * *बालिका सकुशल बरामद*

GRNews Network YouTube chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुरदिनांक 01.08.2026 समय लगभग दोपहर के 14.30 बजे ग्रीन फील्ड हाईवे बहदग्राम प्रधान की बरेजी से वादिनी श्रीमती मीना देवी पत्नी जीता राजभर निवासी प्रधान की बरेजी थाना मुहम्मदाबाद की नाबालिग पुत्री को अपाची मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात दो व्यक्तियों के द्वारा अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2026 थारा 137(2), 140 (4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उक्त प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गाजीपुर के निर्देशन टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके परिणाम आज दिनांक 03.08.2026 को उ0नि0 श्री ईश्वरचन्द त्रिपाठी मय टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अपहृत बालिका को सुकशल बरामद करते हुए प्रकरण से सम्बन्धित सहअभियुक्ता रुकमा देवी पत्नी त्रिभुवन बिन्द निवासिनी ग्राम एकावस पट्टी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 33 वर्ष को अभियुक्ता के घर वहद ग्राम एकावस पट्टी थाना सैदपुर गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता* – रुकमा देवी पत्नी त्रिभुवन बिन्द निवासिनी ग्राम एकावस पट्टी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 33 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग -*
मु0अ0सं0-244/2026 धारा 137(2), 140(4) बीएनएस थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाले टीम का नाम -*
1. प्र०नि० श्री विजय प्रताप सिंह,मय टीम थाना गु०बाद जनपद गाजीपुर।
2. चौकी प्रभारी भितरी उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर।
3. उ0नि0 श्री ईश्वरचन्द त्रिपाठी, मय हमराह थाना मु०बाद जनपद गाजीपुर।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








