
*काशी में शिव महापुराण कथा श्रवण का विशेष महत्व है- पं0 श्रीकांत शर्मा**

*GRNews Network & YouTube channel editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। शिव सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में सात दिवसीय शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस मे प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं0 श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’ ने कहा की शिव महापुराण कथा अमृत के समान है जो सदा-सदा के लिए इस धरती पर प्रवाहमान रहेगी। शिव महापुराण गंगा के समान इस सृष्टि पर कलकल बहती रहेगी और जन-जन का कल्याण करती रहेगी। शिव महापुराण एक प्रत्यक्ष ग्रन्थ है जो मानव को मुक्ति प्रदान कर सकती हैं। काशी ऐसी भूमि है जहाँ सनातन धर्म की महान विभूतियां भी आकर कथा श्रवण करना और कराना चाहती हैं। सनातन धर्म अक्षुण्ण है, हमारे यहाँ मूर्तियों में ऐसा तेज होता है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है।
जजमान मां गायत्री देवी लोहिया बीपीएल सेवा संस्थान ट्रस्ट के संजय सिद्धार्थ लोहिया ने सपत्नीक शिव महापुराण पोथी का पूजन किया। इस मौके पर संजय लोहिया ने बताया कि संस्था द्वारा 251 वैदिक ब्राह्मण द्वारा मूल पाठ का आयोजन लगातार सात दिन तक चलता रहेगा। अंतिम दिन श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय सिद्धांत लोहिया, अवधेश खेमका, गोपाल अग्रवाल, मनीषब गिनोडिया, सुमित अग्रवाल सहित कोलकाता दिल्ली मद्रास आदि राज्यों से आये हजारों भक्त एवं श्रद्धालु जन मौजूद थे।








