
मोहम्मदाबाद में मुख्यमंत्री की संभावित आगमन को लेकर जिला अधिकारी एवं पुलिसअधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण , एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की**

GRNews network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर, 28 जुलाई, 2026 (सू.वि.)- जनपद में माननीय मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन के दृष्टिगत तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने नवीन मंडी, यूसुफपुर मोहम्मदाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध मानकों के अनुरूप किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी वि/रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, जिला अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
………………………..







