
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत जनपद कला भारती बच्चों से किया संवाद

*GRNews Network & youtube News Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 12 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के अंतर्गत जनपद के लाभार्थी बच्चों से संवाद किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थी बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, डायरी, पेन, टी-शर्ट, कैप एवं मिठाई भेंट की । उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता अथवा अभिभावक को खोने वाले बच्चों को संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका भविष्य सुरक्षित करना है। प्रशासन द्वारा योजना के लाभार्थियों को हर संभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर
इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी के साथ सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
………………………………








