
लाइसेंसी बंदूक के साथ 49 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गहमर (गाजीपुर ) : गहमर थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा संख्या 142/2026 से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी डीबीबीएल 12 बोर बंदूक भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मठिया ग्राउंड के पास गहमर-बारा लिंक रोड से परवेश सिंह उर्फ सद्दाम सिंह (49) पुत्र स्व. दूधनाथ सिंह, निवासी गहमर पट्टी, थाना गहमर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गहमर में मुकदमा संख्या 142/2026 के तहत धारा 308(5), 352 बीएनएस तथा 25/27/30 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। आरोपी के कब्जे से एक डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।







