
मंदिर से चांदी की आंख और घंटा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 2 हजार रुपये व बाइक बरामद*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को सरदरपुर गांव निवासी भोला दूबे ने तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मंदिर से हनुमान जी की चांदी की आंख और घंटा चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकदमे की विवेचना के दौरान वरीयहै उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित आरोपी शशिकांत राजभर पुत्र गणेश राजभर, निवासी सुजाईत पटेसार, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया को लट्ठूडीह से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और मोटरसाइकिल संख्या UP 60 K 5290 बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गाजीपुर और बलिया जनपद के विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







