♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के चेकिंग अभियान मे ,अवैध वेंडरों समेत 12 लोगों पर कार्रवाई।*

GRNews Network & Brodcast center*editor in chief ved Parkash Srivastava

वाराणसी। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वाराणसी रेलवे स्टेशन पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, टिकट घर तथा आने-जाने वाली ट्रेनों की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान सबसे अधिक फोकस स्टेशन परिसर में सक्रिय अनधिकृत वेंडरों पर रहा। चेकिंग के दौरान रेलवे परिसर में बिना वैध अनुमति के खान-पान सामग्री बेच रहे पांच अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया। आरपीएफ ने इनके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 के उल्लंघन पर जन विश्वास अधिनियम-2026 के तहत कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री की बिक्री यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में स्टेशन परिसर में अवैध वेंडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

इस दौरान स्टेशन के नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले पांच वाहन चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। वहीं रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत दो अन्य उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की गई। आरपीएफ टीम ने ट्रेनों के महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी विशेष जांच की और अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही यात्रियों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें, ताकि जहरखुरानी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना देने और बिना वजह चेन पुलिंग न करने की भी सलाह दी गई। इस विशेष अभियान में कुल 12 लोगों के विरुद्ध जन विश्वास अधिनियम-2026 के तहत कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन परिसर को सुरक्षित, व्यवस्थित और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]