♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर में कांग्रेस का अभूतपूर्व प्रदर्शन जिला एवं शहर अध्यक्ष ने सड़क पर लेटकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका*। **राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*।*”

*GRNews Network Brodcast cente*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। 22 जुलाई, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी, किसानों को डीएपी खाद की कमी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था से आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ तथा धार्मिक आस्था से जुड़े कथित मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में भय और दमन का माहौल बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं, किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, आम जनता स्मार्ट मीटर के नाम पर आर्थिक बोझ झेल रही है और धार्मिक आस्था से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुआ व्यवहार लोकतंत्र पर धब्बा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार हर विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था और किसानों की खाद समस्या को भी सरकार की विफलता बताया।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि प्रदेश का किसान डीएपी खाद के लिए परेशान है, युवा शिक्षा और रोजगार को लेकर चिंतित है तथा आम जनता बिजली के बढ़ते बिलों से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार की राजनीति कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, किसानों को पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए, स्मार्ट मीटर व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए तथा लोकतांत्रिक अधिकारों और धार्मिक आस्था की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो पार्टी प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह मुसाफिर बिन्द चंद्रिका सिंह राजीव कुमार सिंह दिनेश चंद्र पांडे सुमन चौबे कुसुम तिवारी उषा चतुर्वेदी धर्मेंद्र कुमार प्रकाश राय शंभू कुशवाहा शक्ति राम सिंह अक्षयवर बीन्द पारसनाथ उपाध्याय कमलेश्वर शर्मा ओमप्रकाश पांडे राघवेंद्र चतुर्वेदी जेपी पांडे जावेद अहमद खान गुड्डू कुमार अब्दुल्ला मास्टर अरुण मिश्रा गुलबस यादव संजय साहू मुन्ना भाई सफाउल्लाह अली महेंद्र कुशवाहा आलोक यादव जावेद आलम रईस अहमद राहुल कुशवाहा डॉक्टर समर सिंह कुशवाहा शाहनवाज आलम चंद्रहास यादव विंध्याचल अमित कुशवाहा अमृतांश दिन ताहिर अब्बासी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]