
दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने मेधावी छात्रों तथा उनके शिक्षकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।*

GRNews Network Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुरदिनांक 22.07.2026 को दैनिक जागरण की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शहर के अतिथि होटल में हुआ ।समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । साथ ही महोदय द्वारा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से वार्ता कर कॅरिअर से जुड़ी जानकारी और उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर BSA गाजीपुर ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण व टीम एवं जनपद के प्रमुख विद्यालयों के अध्यापकगण आदि मौजूद रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







