
*विश्वकर्मा महासभा का बड़ा ऐलान: समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा के एक चरण का नेतृत्व करेगा समाज**मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र*

*GRNews Network* *Bordcast centerअभिषेक मधुकर
गाजीपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, गाजीपुर की मासिक बैठक लहुरी काशी मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विश्वकर्मा समाज ने समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा के एक दिन के चरण का नेतृत्व करने का निर्णय लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।
बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर प्रधान ने किया, जबकि अध्यक्षता कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा ने की। संचालन जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सुजीत साइकिल ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी जमीनी सक्रियता से तय होती है। उन्होंने संगठन को ब्लॉक, न्याय पंचायत और गांव स्तर तक विस्तार देने पर जोर देते हुए पदाधिकारियों से समाज के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर प्रधान ने संगठन की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज को सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार प्राथमिकता होगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और मुख्य अतिथि के हाथों सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्रीय भ्रमण, नए सदस्यों को जोड़ने तथा समाज में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। साथ ही सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा तथा जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
बैठक में जिला संरक्षक गंगासागर विश्वकर्मा एवं दीनानाथ विश्वकर्मा, महासचिव डॉ. प्रमोद विश्वकर्मा, महिला सभा अध्यक्ष उर्मिला विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम सहाय विश्वकर्मा, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष वीर बहादुर विश्वकर्मा, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णानंद विश्वकर्मा उर्फ टुनटुन तथा मीडिया प्रभारी प्यारे लाल विश्वकर्मा उर्फ बबलू को नियुक्ति पत्र देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के अंत में सुजीत साइकिल ने सभी पदाधिकारियों को 11 दिवसीय समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए जिलाध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने घोषणा की कि विश्वकर्मा समाज यात्रा के एक दिन का नेतृत्व करेगा और बड़ी संख्या में समाज के लोग इसमें शामिल होकर सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देंगे। इस घोषणा का उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।









