
एसपी सिटी, आरटीओ के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर चला चेकिंग अभियान , 150 वाहनों का चालान, 3 लाख जुर्माना*वसूल*। ।

G R News network गाजीपुर ब्यूरो वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर।अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में गत 12.07.2026 को भांवरकोल टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक श्री बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष भांवरकोल के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया।
*अभियान की मुख्य कार्यवाही:*
1 *. प्रेशर हॉर्न* : 09 वाहनों का चालान किया गया।
2. *नंबर प्लेट/HSRP* : 10 वाहनों का चालान काटा गया।
3. *कुल कार्यवाही* : अभियान के अंतर्गत कुल 150 वाहनों का चालान कर लगभग 300000 का जुर्माना लगाया गया।
यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








