
हत्यारोपी दो अभियुक्तों को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार ।*

GRNews Network & Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
*संक्षिप्त विवरण* – गाज़ीपुर। 2जुलाई।गत दिनांक 24/06/2026 प्रतिवादी गण द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर एक राय गोलबन्द होकर चाकू, लाठी, डण्डे व रॉड से हमला करके अजय यादव पुत्र श्रीकान्त यादव उम्र करीब 20 वर्ष को मौके पर मार पीट कर मृत्यु कारित कर दी गई थी । जिसके सम्बन्ध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/ 103(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष भांवरकोल के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में घटना से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण 01. नवीन चौधरी 02. सुशील चौधरी निवासीगण ग्राम वीरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 02.07.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मान0न्याया0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
1.नवीन चौधरी पुत्र रमाशंकर चौधरी उर्फ डमरु चौधरी निवासी ग्राम वीरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर
2. सुशील चौधरी पुत्र रमाशंकर चौधरी उर्फ डमरु निवासी ग्राम वीरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तारी करने वाले अधि०/कर्म0गण का नाम –*
1. थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
2. हे0का0 आशुतोष पाण्डेय थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
3. हे0का0 सुभाष यादव थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







