♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में* *प्रोत्साहन समिति की बैठक*

*GRNews Network Brodcast center  editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर 29 जून, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति गाजीपुर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में आहूत की गयी, जिसमें जिले में खेलो एवं खिलाडियों को बढ़ावा देने एवं जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की आय को बढ़ाने हेतु आबकारी विभाग, खनन विभाग, शस्त्र विभाग, संस्थाओं, राइस मिलों एवं क्लबो द्वारा कुछ धनराशि जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में जमा करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे खिलाडियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। इसके अतिरिक्त नवीन स्टेडियम छावनी लाइन गाजीपुर में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खि़लाड़ियों हेतु पेयजल की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया साथ ही शौचालय एवं चेंजिंग रूम बालक/बालिका हेतु आगणन तैयार करने हेतु यू०पी०सी०एल० वाराणसी को निर्देश दिया गया। जनपद के विभिन्न खेलो के उदयीमान खिलाड़ियो को इक्यूपमेण्ट/खेल किट/पोषक आहार हेतु सहायता दिये जाने का निर्देश दिया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर को तहसील खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया गया। बैठक में वेद सिंह चौहान अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) गाजीपुर, जिला अर्थ संख्या अधिकारी गाजीपुर, राजेश त्रिपाठी जिला आबकारी अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रेमचंद चौहान डी०ए०ओ० (चिकित्सा विभाग) गाजीपुर , श्रीमती उपासना वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर, पूजा सिंह जे०ई० नगर पालिका, आदित्य कुमार वन अधिकारी गाजीपुर, अश्वनी कुमार राय जिला व्यायाम शिक्षक गाजीपुर, अमित राय जिला सचिव ओलिंपिक संघ गाजीपुर, मो0मोईन संयुक्त सचिव फुटबाल संघ गाजीपुर साथ ही सभी खेलो के प्रशिक्षक एवं समिति के अन्य अधिकारी/पदाधिकारी उपस्थित थे।

…………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]