
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत किसानों को योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं के प्रति किया गया जागरूक**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 28 जून, 2026 (सू0वि0)- जनपद में किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं एवं आधुनिक कृषि गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत अंधऊ में केसीसी जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजदेव कुमार, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी ए.के. शाही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (ज्ञब्ब्), कृषि ऋण सुविधा तथा कृषि एवं उससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों की आय में वृद्धि एवं खेती को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों से अपील की गई कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर अपनी कृषि गतिविधियों को और बेहतर बनाएं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि वित्त पोषण एवं कृषि से संबंधित कार्यों के लिए समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। बैंक प्रतिनिधियों ने बताया कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए बैंक निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होने किसान भाई को चौपाल के माध्यम से बताया कि अपने नजदीकी किसी भी बैंक शाखा से संपर्क करके केसीसी बनवा सकते हैं। कोई असुविधा होने पर कृषि विभाग या नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के प्रमुख लाभ निम्नलिखित है। कम ब्याज दर पर कृषि ऋण की सुविधा, समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज में छूट का लाभ, आवश्यकता अनुसार बार-बार ऋण प्राप्त करने की सुविधा, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों हेतु वित्तीय सहायता, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नियमानुसार राहत एवं पुनर्गठन का लाभ। जनपद के ऐसे किसान जिनके पास अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है, वे अपने निकटतम बैंक शाखा, कृषि विभाग अथवा संबंधित विकास खंड के कृषि अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक अभिलेखों के साथ शीघ्र आवेदन करें। अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी कृषकों से अपील है कि वे किसान क्रेडिट कार्ड योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी कृषि गतिविधियों को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाएं।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (च्डैठल्), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (च्डश्रश्रठल्) एवं अटल पेंशन योजना (।च्ल्) के बारे में भी जागरूक किया गया। किसानों एवं ग्रामीणों को कम लागत में बीमा सुरक्षा एवं पेंशन लाभ प्राप्त कर अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। लीड बैंक के रूप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जनपद में कृषि ऋण, वित्तीय समावेशन एवं किसान समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
…………………………………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








