
तहसील परिसर में लावारिस LPG सिलेंडर मिलने से हड़कंप, लोगों में आशंका*

,रिपोर्ट,अभिषेक मधुकर reporterGRNews network Brodcast centre
गाजीपुर। सदर तहसील परिसर में मंगलवार सुबह एक लावारिस एलपीजी (LPG) सिलेंडर मिलने से कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सिलेंडर नायब तहसीलदार नगर सदर के न्यायालय कार्यालय के सामने सुबह से पड़ा हुआ है।
तहसील परिसर में पड़े सिलेंडर को देखकर लोगों ने सुरक्षा को लेकर विभिन्न आशंकाएं जताईं। कुछ लोगों का कहना है कि संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार लावारिस वस्तु का मिलना चिंता का विषय है और इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से सिलेंडर उसी स्थान पर पड़ा है, लेकिन देर तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी ने उसे हटाने अथवा उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास नहीं किया। इससे लोगों में असहजता बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सिलेंडर की जांच कर उसके स्वामी का पता लगाया जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।







