
भाजपा सरकार की छात्र-युवा विरोधी नीतियों से निराश युवाओं ने कांग्रेस का थामा दामन , *राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर छात्रों ने ग्रहण की सदस्यता*,

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा सरकार की कथित छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और रोजगार के घटते अवसरों से निराश होकर दर्जनों छात्र-युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष, संविधान बचाने की मुहिम और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने के अभियान से प्रभावित होकर छात्रों ने कांग्रेस की विचारधारा में आस्था व्यक्त की। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने सभी नवसदस्यों को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष प्रकाश राय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के नाम पर केवल वादे दिए हैं, जबकि वास्तविकता में बेरोजगारी लगातार बढ़ी है और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं ने छात्रों का भविष्य अंधकारमय किया है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा समझ चुका है कि उसकी आवाज़ संसद से सड़क तक सबसे मजबूती से राहुल गांधी उठा रहे हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में छात्र और नौजवान कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की लड़ाई लड़ती रही है, जबकि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल प्रचार और प्रबंधन की राजनीति कर रही है। ऐसे समय में युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है।” जब छात्र जागरूक होता है तो देश की दिशा बदलती है। आज शिक्षा महंगी होती जा रही है, रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं और युवाओं के सपनों पर लगातार चोट की जा रही है। राहुल गांधी युवाओं के अधिकारों, रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं, जिससे देश का छात्र वर्ग उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रकाश राय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से छात्र वर्ग में भारी निराशा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, परीक्षाएं समय पर नहीं हो रही हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे माहौल में राहुल गांधी के विचार और कांग्रेस की जनपक्षधर नीतियां युवाओं को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में छात्र संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर युवाओं की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से अमृतांश बिंद, शिवम पटेल, अमरीश प्रताप सिंह, अमित मौर्य, मोहम्मद सैफ, इजहार, अमन यादव, सत्येंद्र यादव, चंद्रहास यादव एवं रिजवान शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हामिद अली, आशुतोष, विद्याधर पांडेय, आलोक यादव, ताहिर अब्बासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और लाल साहब यादव जी ने कांग्रेस ज्वाइन करने वाले बच्चों को बधाई दिए ।







