
*गाजीपुर: कमला क्लब कानपुर में 19 जून को होगा महिला वर्ग के अंडर 19 का फाइनल ट्रायल* *

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि 2026-27 सत्र के महिला वर्ग के अंडर 19 के चयनित खिलाड़ियों के अगले चरण का फाइनल ट्रायल 19 जून 2026 को कमला क्लब कानपुर में होगा | इस वर्ष फाइनल ट्रायल के लिए गाजीपुर मंडल के 08 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है | चयनित खिलाड़ियों में तन्नु चतुर्वेदी, अनुष्का यादव, श्रृष्टि गुप्ता, शिल्पी शुक्ला, शिवांगी मौर्या, अस्मिता यादव, निकुंज एवं ख़ुशी यादव शामिल हैं | उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है जो कि एक ठोस व सकारात्मक परिणाम को परिलक्षित करता है | हमारा प्रयास होगा कि मंडल के बेहतर खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराया जा सके | यह ट्रायल सफ़ेद किट और लाल गेंद से होगा | उन्होंने सभी चयनित महिला खिलाड़ियों को निर्देशित किया वह आगामी 19 जून 2026 को प्रातः 07:30 बजे तक अपने पंजीकरण स्लिप, मूल आधार कार्ड एवं मूल जन्म प्रमाणपत्र के साथ कमला क्लब में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन में रहते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें|








