
गाज़ीपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन सेवा विकास एवं जन कल्याण की दिशा में हुए परिवर्तन कार्य कार्यों को रेखांकित किया

GRNews Network & Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर 13 जून, 2026 (सू0वि0)- केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद गाजीपुर स्थित रायफल क्लब सभागार के कलेक्ट्रेट कक्ष में मा0राज्य मंत्री (स्व0 प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा देने एवं किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का कार्य भी किया गया। आवास एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ वातावरण के निर्माण तथा जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर कार्य किए गए। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र वर्गों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की गई। बालिकाओं के कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। परिवारों के जीवन स्तर में सुधार तथा समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए। जल आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार द्वारा व्यापक कार्य करते हुए घर-घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की गई। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा पात्र नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया। शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों के कायाकल्प, शैक्षिक वातावरण में सुधार तथा आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। रोजगार सृजन, गरीब कल्याण तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान जनपद में कराए गए महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया, जिनमें अधोसंरचना विकास, शिक्षा संस्थानों का उन्नयन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, परिवहन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने वाले कार्य तथा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख रहीं। कहा कि इन विकास कार्यों ने जनपद को नई गति प्रदान करने के साथ नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया है।
मा0 मंत्री जी ने ‘‘सेवा संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’’ थीम पर केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मे रू. 23349 करोड़ की लागत से कुल 340.824 किलो मीटर पूर्वाचल एक्सप्रेसवे गाजीपुर से लखनऊ तक निर्माण कार्य पूर्ण। रू. 3647 करोड़ की लागत से वाराणसी से गोरखपुर तक फोर लेन हाईवे का निर्माण कार्य 2021 में पूर्ण कराते हुए गाजीपुर के 51 गॉव को फोर लेन से जोड़ा गया। उद्योग को बढ़ावा देने हेतु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हेतु तहसील मुहम्मदाबाद में 180 हे0 की भूमि अधिगृहित की गयी हैं। रू.2756.66 करोड़ की लागत से ग्रामीण जल जीवन मिषन (ग्रामीण) के अन्तर्गत 2196 राजस्व ग्रामो में कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें से 818 राजस्व ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका षेषश्में कार्य प्रगतिषील है। रू. 7.04 करोड़ की लागत से अमृत योजना के अन्तर्गत षहरी क्षेत्रो में 21000 हजार परिवारों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार अमृत 2.0 के अन्तर्गत 149.94 करोड़ की लागत से 160000 लाभार्थियों को लाभान्वित 2027 तक किये जाने का लक्ष्य है। रू. 227.64 करोड़ की लागत से जनपद-गाजीपुर में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूर्ण। रू. 29.66 करोड़ की लागत से 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया। रू. 154.71 करोड़ की लागत से जनपद-गाजीपुर सीवरेज योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 57.18 करोड़ की लागत से 12 पम्प नहर जीर्णोद्धार परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 12.94 करोड़ की लागत से देवकली पम्प नहर (मरदह पम्प नहर) जीर्णोद्धार परियोजना का वर्तमान में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 24.21 करोड़ की लागत से 9 कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों के एकडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास का निर्माण कराया गया। रू. 11.12 करोड़ की लागत से 03 कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों के एकडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास का वर्तमान निर्माण कराया जा रहा है। रू. 20.38 करोड़ की लागत से 03 आई.टी.आई. कालेज का निर्माण कराया गया। रू. 9.44 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय जमानियॉ गाजीपुर का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 16.71 करोड़ की लागत से 07 पर्यटन विकास की परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया एवं वर्तमान में रू. 13.71 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास की 07 परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 22.31 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय गाजीपुर का निर्माण कराया जा रहा है। रू. 10.07 करोड़ की लागत से विधान सभा-मुहम्मदाबाद में अग्निशमन केन्द्र भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.99 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर में विकास भवन प्रांगण में आडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.86 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 91.12 करोड़ की लागत से नगर पालिका परिषद गाजीपुर पेयजल पुर्नगठन योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 46.36 करोड़ की लागत से जनपद-गाजीपुर में पूर्वोत्तर रेलवे औड़िहार-गाजीपुर रेल खण्ड में नन्दगंज-तरॉव रेलवे स्टेशन के मध्य रेल सम्पार संख्या-12 स्पेशल किमी.48/3-4 पर 02 लेन रेल ऊपरी गामी सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 13.92 करोड़ की लागत से ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। रू. 48.79 करोड़ की लागत से 21 एम.एल.डी. एस.टी.पी. गाजीपुर का निर्माण कराया गया। रू. 104.74 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर में गंगा नदी/जमानियॉ कस्बे के निकट कंकडहवॉ घाट सेतु का निर्माण कराया गया। रू. 180.31 करोड़ की लागत से कटान से सुरक्षा हेतु 35 कटान निरोधक परियोजना का निर्माण कराया गया एवं 39.59 करोड़ की लागत से 08 कटान निरोधक परियोजना पर कार्य चल रहा है। वरूण बेवरेज कम्पनी द्वारा यू0पी0सी0डा0 द्वारा 78 एकड़ की कासिमाबाद कताई मिल की भूमि पर 18 करोड़ का एम0ओ0यू0 इन्वेस्ट यू0पी0 में प्रस्तावित है।
मा0 मंत्री जी ने जनपद मे कानून व्यवस्था एंव पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही (वर्ष 2017 से अबतक) की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल 616 मुकदमा पंजीकृत करते हुए 754 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल गाँजा 2863 किग्रा0 जिसका मूल्य कुल 07 करोड़ 15 लाख 75 हजार रु/- व हेरोईन 31.475 किग्रा0 जिसका मूल्य 62 करोड़ 95 लाख रु/- बरामद किया गया। आबकारी के अन्तर्गत कुल 3823 मुकदमा पंजीकृत करते हुए 4556 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 165919 ली० शराब बरामद किया गया। शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत कुल 1804 मुकदमा पंजीकृत करते हुए 2051 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल अवैध शस्त्र 2011 एवं 2697 कारतूस बरामद किया गया। गैंगेस्टर के अन्तर्गत कुल 330 मुकदमा पंजीकृत कर 1320 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा कुल 150 प्रकरणों में धारा 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 02 अरब 65 करोड़ 96 लाख 18 हजार 155 रू० (मूल्य की सम्पत्ति) की जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। कुल 60 प्रकरणों में अपराधियों के विरूद्र पुलिस मुठभेड़ में कुल 02 अपराधियों की मृत्यु एवं कुल 63 अपराधी घायल हुए। कुल 1709 मुकदमों में 2585 अभियुक्तों को मा० न्यायालय में पैरवी करं सजा कराई गयी जिनमें 232 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी।
बताया कि आलोच्य अवधि में जनपद गाजीपुर में निर्माणाधीन भवनों के क्रम में नवसृजित थाना रामपुर माँझा के प्रशासनिक भवन, तहसील सैदपुर में अग्निशमन केन्द्र के आवासीय/अनावासीय भवन, पुलिस लाईन परिसर में जनपदीय साईबर थाना का प्रशासनिक भवन, थाना नन्दगंज के अन्तर्गत पुलिस चौकी पचरासी के प्रशासनिक/आवासीय भवन, थाना सैदपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी गोरारी व चौकी पैकवली का प्रशासनिक भवन, थाना बिरनों का प्रशासनिक भवन व पुलिस लाईन में 150 व्यक्तियों की बैरक (ळ$8) के निर्माणकार्य के क्रम में कार्य के स्वीकृत पदों में बाउण्ड्रीवालः सीसी रोड, सीसीपेवर विकास कार्य प्रचलित है। आलोच्य अवधि में जनपद गाजीपुर को 2496 पुलिसकर्मी प्राप्त हुए है। पुलिस लाईन में पुलिस कल्याण हेतु क्रेच, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट ग्राउण्ड, पुलिस कैफे का निर्माण किया गया है व स्वास्थ्य लाभ हेतु योगा व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
इस अवसर परभाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों मे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, व मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद, सूचना अधिकारी राकेश कुमार एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
………………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।







