♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था एवं जनपद के सर्वांगीण विकास को गति देने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 04 जून, 2026 (सू0वि0)- जनपद के प्रभारी मंत्री मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल जी ने जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेंट सभागार मे कानून व्यवस्था एंव जनपद के सार्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में दुग्ध विभाग एवं मत्स्य पालन अधिकारी के अनुपस्थित होने पर मा0 मंत्री जी ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्हाने उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, वन विभाग, सहकारिता, मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन),मनरेगा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण), नगर विकास प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/पी०एम०स्वनिधि, पंचायती राज विभाग, निजी लघु सिंचाई/लघु एवं सीमान्त कृषकों को आर्थिक सहायता (निः शुल्क)अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत नेडा एवं पीएम सूर्यघर, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, पर्यटन विभाग,बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खेल कूद विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जिला सेवायोजन विभाग,चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, होम्योपैथिक विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक विभाग दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नगर विकास (नगरीय पेयजल) लो०नि०वि०, प्रान्तीय खण्ड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम नगरीय, निर्माण कार्य के अतिरिक्त अन्य विभागो की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर अधिकारियो को अपने-अपने विभागो मे कुछ नवाचार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक पात्रों को सरकार की योजनाओ का लाभ मिल सके। मा0 मंत्री जी जनपद मे शासन द्वारा संचालित योजनाओ/परियोजनाओ को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निर्धारित समयांतराल मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं वंचित न रहे अधिकारी विशेष ध्यान दे।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सत्त निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी, आलोक प्रसाद, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, अपर जिलाधिकारी वि/रा0 वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, सहित जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

…………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]