जन कल्याण परिषदने प्रख्यात गज़लकार सिद्धनाथ शर्मा “सिद्ध” का 72 वां जन्म दिन मनाया*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में राम कटोरा स्थित अन्नपूर्णा सभागार में प्रख्यात गज़लकार सिद्धनाथ शर्मा “सिद्ध” का 72 वां जन्मदिनगत दिनों संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं समाजसेवी एस पी श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में केक काटकर हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर नगर के समाज सेवी व रचनाकर उपस्थित होकर सिद्ध के शतायु होने की मंगल कामना अपने काव्यपाठ के दौरान किया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने माल्यार्पण व अंग वस्त्रम भेंट कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना के साथ निरंतर प्रगति करें व साहित्य के माध्यम से देश सेवा करते रहने की अपील की। सभागार तालियों से गुंजायमान होता रहा।
जन्मदिन के अवसर पर तीन प्रमुख समाजसेवीयो को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया, जिसमें प्रमुख रूप से परिषद् के अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय, एस पी श्रीवास्तव व डॉ अंजनी कुमार मिश्रा थे और आने वाले जन्मदिन पर प्रति वर्ष तीन लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की।
काव्य पाठ का क्रम में कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध के सरस्वती वंदना से प्रारम्भ हुआ, कवि गिरीश पाण्डेय बनारसी ने पढ़ा “इक बार आपने कहा था तुमसे प्यार है, उस रोज़ से चढ़ा लवेरिया बुखार है”। कवि संतोष प्रीत ने “जन्मदिवस पर आज है उमड़ा अपना प्यार , दीर्घायु व स्वस्थ रहें”। सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने “महफ़िल की शान आपके आने से बढ़ गई, पाया दुलार प्यार मेरी शाख बढ़ गई”। श्रोताओं ने इस पर खूब तालियां बजाईं ।
इस अवसर पर निम्नलिखित कवियों ने भी काव्यपाठ किया, जिसमें सर्वश्री हीरालाल मिश्र मधुकर, गिरीश पाण्डेय’ बनारसी, डॉ ओ पी तिवारी ‘मुन्ना’, राजेन्द्र गुप्ता, नाथ सोन








