
*प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पूरा यादव परिवार रहा मौजूद*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की तेरहवीं (13वीं) आज विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर आयोजित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।
सीएम योगी ने परिवार को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव (प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष) समेत पूरे परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अखिलेश यादव समेत यादव परिवार मौजूद
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने छोटे भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं में पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव सहित यादव परिवार के लगभग सभी सदस्य एकत्र हुए। पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।








