
अनफिट 549 वाहनों का पंजीयन निलंबित, विभाग दे रहा अंतिम मौका*, *31अगस्त तक*

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
ग़ाज़ीपुर। परिवहन विभाग द्वारा 08जुलाई से 15अगस्त तक जितने भी अनफिट वाहनों के पंजीयन निलम्बित किये गये है, अगले 15 दिनों मे यानी 31 अगस्त तक सभी अनफिट वाहनों का फिटनेस न कराने पर इनका पंजीयन निरस्त कर दिया जायेगा। विभाग ने इस सम्बन्ध में सभी स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों को जानकारी देते हुए कहा है कि उप संभागीय परिवहन कार्यालय, गाजीपुर आकर फिटनेस सम्बन्धित स्लॉट बुक कराकर वाहनों का फिटनस करवा लें। अन्यथा पंजीयन निरस्त होने पर कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नही होगी। गाजीपुर जिले में अनफिट वाहनों को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह से सख्त हो गया है। तमाम निर्देशों के बाद भी वाहन स्वामियों के द्वारा वाहनों का फिटनेस न कराने को गंम्भीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त ने अनफिट 549 विभिन्न तरह के वाहनों का पंजियन निलम्बित कर दिया है। इस कार्यवाई के बाद वाहन स्वामियों में हडकंम्प मचा हुआ है। परिवहन आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि वाहनों का फिटनेस न कराने पर सम्बन्धित सभी अनफिट वाहनों का पंजियन निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं गाजीपुर जिले की सहायक संम्भागीय परिवहन अधिकारी ( ए आर टी ओ) सौम्या पांडेय ने अनफिट वाहनों को 31अगस्त तक समय दिया








