♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विकासोन्मुख रचनात्मक पत्रकारिता गोष्ठी एवं विकसित गाजीपुर-2047 के लिए सुझावों पर चर्चा*

 

GRNews Brodcast cente  editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर।इस वर्ष भी 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी होगी। जिसमें विकासोन्मुख रचनात्मक पत्रकारिता एवं विकसित गाजीपुर 2047 के संदर्भित सुझावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह गोष्ठी गाजीपुर के तुलसी सागर (लंका) में सिद्धेश्वर नगर स्थित जिला पत्रकार समिति के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी।

मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ व संस्था के राष्ट्रीय प्रवर्तक डॉ. कमल टावरी के आह्वान पर 2047 तक जिले को विकसित गाजीपुर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं महामंत्री व जिला संयोजक डॉ. विजय नारायण तिवारी की ओर से कार्यक्रम में जिले भर के सभी अंचलों में कार्यरत संपादकों, पत्रकारों एवं छायाकारों को चर्चा में बुलाया गया है।

राष्ट्रीय संयोजक श्री सिंह ने बताया कि चर्चा में विभिन्न आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व मूलभूत सुविधाओं पर बात चीत होगी। जिले में उपलब्ध कच्चा माल, श्रम शक्ति, जमापूंजी और सेवाओं के बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार- विमर्श किया जाएगा। इसके आलावा, गाजीपुर के सभी प्रबुद्धजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और संस्था से जुड़े समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिनसे मिशन जामवंत से हनुमान जी के तहत सभी स्तरों पर विशेषज्ञों द्वारा देखा-देखी पुण्य के तर्ज पर हो रहे अत्याधुनिक वैज्ञानिक, जैविक-आर्थिक खेती, हर्बल औषधीय खेती, पशुपालन और कुटीर ओडी ओपी उद्योगों तथा अधिकाधिक लाभार्जन वाले सेवाओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं और कुछ कर गुजरने वाली महिलाओं को हनुमान जी के रूप में हर हाथों को काम देते हुए गैर सरकारी, असरकारी, स्वाभिमानी एवं स्वावलंबी समग्र ग्रामीण विकास के साथ-साथ ग्राम स्वराज, समृद्धशाली एवं उत्प्रेरक कार्यक्रमों द्वारा विकसित गाजीपुर के सुझावों पर विस्तार से बात होगी।

वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि अगली रणनीति के तहत सभी लोग मिलकर स्थानीय जनशक्ति को जागृत करते हुए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग सुनिश्चित कराएंगे। इसके साथ ही विकसित 2047 को पूरे भारत में प्रथम जिले का स्थान दिलाना होगा। हम सभी लोगों का यह दायित्व है। श्री सिंह ने इन प्रयासों को ऐतिहासिक एवं व्यवहारिक स्वरूप दिलाने के लिए सभी को प्रण-प्रण से जुड़ने का आवाहन किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]