
*डीएम गाजीपुर ने सिधौना में लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणो की समस्याएं*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में तहसील सैदपुर अन्तर्गत ग्राम सिधौना में लगाये गये जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचानाए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सैदपुर को निर्देशित किया कि सभी ग्रामो में भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बनायी जाय, तथा एल0डी0एम0 को निर्देशित किया कि ग्राम सिधोना में कैम्प लगाकर छूटे हुए व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाया जाय एवं संसोधन किया जाय। जिलाधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से बाल विकास पुष्टाहार द्वारा महिलाओं का गोद भराई एवं अन्यप्रासन किया गया। उसके उपरान्त जिलाधिकारी पंचायत सचिवाल में बनाये गये लाईब्रेरी का अवलोकन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकरी ने सामुहिक रूप से पौधरोपरण किया।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने सम्बन्धित को निर्देशि दिया कि भूमि विवाद की जिनती भी समस्या है उसे रजिस्टर बनाकर नोट किया जाय। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरशिया, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, डी0सी0मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।








