
*विषाक्त पदार्थ खाने से ग्राम उसिया की 25 वर्षीय सीमा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी विधिक कार्रवाई*

*GRNews Network Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के उसिया गांव के मोतीनगर में विषाक्त पदार्थ के सेवन से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम सीमा देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर दिलदारनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







