
साइबर हेल्प डेक्स थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता राजेश कुमार उपाध्याय साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 100000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई*

*GRNews Network Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर।जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक राजेश कुमार उपाध्याय पुत्र शिवपूजन उपाध्याय निवासी ग्राम पो0 करहिया थाना गहमर जनपद गाजीपुर के साथ ऑनलाइन यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी । शिकायत संख्या 33107240087921 , 23107240076077 एवं मु0अ0स0 31/2024 साइबर क्राइम पुलिस थाना गाजीपुर मे दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना थाना दिलदारनगर मे प्रचलित है राजेश कुमार उपाध्याय पुत्र शिवपूजन उपाध्याय उपरोक्त की सूचना पर उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय की साइबर हेल्पडेस्क के कर्मचारी हे0का0 अमित सिंह व का0 गुरू प्रसाद द्विवेदी के संयुक्त प्रयासों से दिनांक 31.07.2026 को आवेदक राजेश कुमार उपाध्याय उपरोक्त के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 100005/ रू0 मे से 100000/- की धनराशि कोर्ट आर्डर के जरिए सम्बधित बैंक को मेल कर वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







