♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी फुका गया , राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन*

GRNews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोलियम मंत्री का पुतला पुतला फुंका गया तथा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिलाधिकारी गाज़ीपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री, सब्जी, दूध, दाल एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है, जबकि आम आदमी की आय लगातार घटती जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पेट्रोल एवं डीजल के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि,

“आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई से कराह रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।”

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि,“महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि गरीब परिवारों के लिए भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी।”

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि,

“केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई ने युवाओं एवं मध्यम वर्ग को गहरे संकट में डाल दिया है। सरकार को तुरंत जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।”

पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि,“भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का असर हर घर पर पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।”

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह राजू सिंह राजेश गुप्ता हामिद अली आलोक यादव उमाशंकर सिंह धर्मेंद्र कुमार प्रकाश राय, महबूब निशा सुमन चौबे सीमा विश्वकर्मा रईस अहमद लाल मोहम्मद राम नगीना पांडे, गुड्डू कुमार,आशुतोष गुप्ता, सतीराम सिंह, लाल मोहम्मद,रमेश गुप्ता, राजेश सिंह, अज लाल अब्बासी, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे, राघवेंद्र चतुर्वेदी, मंसूर अली कमाल अहमद अक्षयबर विंद मुसाफिर बिंद पारस उपाध्याय सत्येंद्र कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]