
**गाजीपुर की पावन धरा पर होगा जगद्गुरु शंकराचार्य जी का दिव्य आगमन9मई को* **गौ-रक्षा, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु गाँव-गाँव करेंगे जनसंवाद

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर सनातन धर्म की अखंड परंपरा के महान संवाहक, उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज जी अपनी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक “81 दिवसीय गविष्टि (गौ-रक्षार्थ – धर्मयुद्ध) यात्रा” के अंतर्गत 9 मई 2026 को गाजीपुर जनपद की पुण्यभूमि पर पधार रहे हैं। महाराज जी के आगमन से संपूर्ण जनपद में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
महाराज जी का आगमन 9 मई को लंका मैदान, गाजीपुर में होगा। इसके उपरांत वे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं गाँवों में भ्रमण कर सीधे गौ-भक्तों, संतजनों एवं आम जनमानस से संवाद करेंगे। यह यात्रा किसी राजनीतिक अथवा औपचारिक मंचीय कार्यक्रम की नहीं, बल्कि सनातन चेतना को जागृत करने, गौ-माता की रक्षा के लिए समाज को संगठित करने तथा भारतीय संस्कृति के मूल स्वरूप को सशक्त करने का एक विराट आध्यात्मिक अभियान है।
जिला प्रभारी श्री हर्ष मिश्रा ने बताया कि पूज्य महाराज जी का संकल्प गौ-माता को “राष्ट्र माता” का सम्मान दिलाना तथा समाज में धर्म, करुणा एवं संस्कृति के प्रति जनजागरण उत्पन्न करना है। यात्रा के दौरान महाराज जी श्रद्धालुओं को गौ-सेवा, धर्म रक्षा एवं भारतीय सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश देंगे। उनके श्रीमुख से निकला प्रत्येक वचन समाज को नई दिशा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर की पावन धरती पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी का आगमन समस्त जनपदवासियों के लिए दुर्लभ एवं सौभाग्यपूर्ण अवसर है। उनके दर्शन, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से जनमानस आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित होगा।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, गौ-भक्तों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराज जी के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें तथा गौ-रक्षा एवं धर्म जागरण के इस पुण्य अभियान में सहभागी बनें।
संपर्क सूत्र :
हर्ष मिश्रा
जिला प्रभारी, गाजीपुर
मो. : 8187901008
“गौ, गंगा, गीता और सनातन संस्कृति की रक्षा ही राष्ट्र की आत्मा की रक्षा है।”







