♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डालिम्स सनबीम स्कूल में नई शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

दिलदारनगर (गाजीपुर) : डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहां में रविवार को नई शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों, शिक्षण में नवाचार, समग्र शिक्षा, कौशल विकास तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धति से अवगत कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन साकिब शब्बीर खान, डायरेक्टर औरंगज़ेब खान एवं प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. शलिल कुमार श्रीवास्तव एवं संदीप मिश्रा उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं, शिक्षण-प्रक्रिया में बदलाव, मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा नई शिक्षा नीति के व्यावहारिक अनुप्रयोग पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम को शिक्षकों द्वारा अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया गया।विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों, संसाधन व्यक्तियों एवं का आभार व्यक्त किया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]