♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेके नेतृत्व में विपक्ष के नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध में आक्रोश रैली

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
जखनिया गाज़ीपुर। जखनिया मंडल प्रथम की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला विपक्ष के नारी शक्ति वंदन बिल पांडेय के नेतृत् एलएम व में नारी विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध करने पर महिला आक्रोश रैली जखनिया स्टेशन से चौजा तिराहे तक निकाली गई, उसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर मृदुला पांडेय ने कहा भाजपा महिलाओ के हक के लिए 33% आरक्षण को 2029 से लागू करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया, जो मातृ शक्ति के प्रति अन्याय है। उन्होंने ने कहा की कांग्रेस, DMK, TMC, सपा जैसी पार्टियों पर “परिवारवादी” और महिला विरोधी है। अनीता चौहान ने जोर देकर कहा है कि बिल के असफल होने के बावजूद, हमलोग महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में यह आरक्षण सुनिश्चित होगा।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति नारी शक्ति वंदन अधिनियम ‘नारी शक्ति’ को समर्पित, देश में महिला-नेतृत्व वाले विकास के लिए एक निर्णायक क्षण था पर बिल का विरोध करके विपक्ष ने अपनी महिलाओ के प्रति विकृत मानसिकता दर्शाया। उन्होंने विपक्ष को ‘सामंती मानसिकता’ का बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और सहयोगियों ने आम महिलाओं की आकांक्षाओं को कुचला है। विपक्ष को डर है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिल गया तो परिवारवादी पार्टियों का वर्चस्व खत्म हो जायेगा। वर्मा ने कहा भाजपा का रुख यह है कि यह बिल केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबरी का भागीदार बनाने का एक सशक्त प्रयास है। देश की महिलाएं भारत में आधी जनसंख्या में है जिनको बराबरी का हक मिलना चाहिए, यह उनका अधिकार है भाजपा उनके साथ है। इस मौके पर गुड़िया देवी, मालती देवी, शीला देवी, प्रमिला देवी, रजवंती देवी, उषा देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, राधिका देवी, सरस्वती देवी, बसंती देवी, श्यामा देवी, रजवंती देवी, मीरा देवी, पुष्पा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, महामंत्री पंकज सिंहा, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, मंडल उपाध्यक्ष नलनीश सिंह, रजनीश, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, डब्बू राम, गुड्डू मोदनवाल, मनोज मद्धेशिया, विनय सिंह, शैलू सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, मुन्ना सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और सैकड़ो महिलाये उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]