
मदरसा में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : उसीया गांव स्थित जामिया राबिया बसारिया लिल बनात मदरसा में गुरुवार को कुरआन व हदीस की तालीम के साथ-साथ हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एम डब्ल्यू-अंसारी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता।खासकर महिलाएं जब शिक्षित होंगी तब समाज में परिवर्तन होगा।इसलिए अभिवावक अपने बच्चियों को शिक्षित बनाये।शिक्षा से ही वह आगे बढ़ अपने लक्ष्य को हासिल करेंगी।सेवानिवृत कमांडेंट हाजी मोहम्मद रफी खान ने कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां आगे है।उसका कारण केवल एक ही है शिक्षा।इसलिए शिक्षित होने पर कठिनाईया भी दूर होगी।इस अवसर पर मुईन , कारी परवेज ,मोहम्मद मुईनुद्दीन खान, मौलाना शाकिर , हाफिज अनवारुल हक सहित कई गणमान्य लोग और अभिभावक मौजूद रहे।







