♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन सुरक्षा और विकास के नए कीर्ति मान स्थापित किया==मंत्री रविंद्र जायसवाल**

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर 25 मार्च, 2025 (सू0वि0) – केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद गाजीपुर में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने किया.। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ‘‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन‘‘ नीति को समर्पित था, जिसका थीम ‘‘उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन‘‘ रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।
विकास महोत्सव का शुभारंभ आडिटोरियम परिसर विकास भवन मे हुआ, मा0 मंत्री जी द्वारा रोजगार मेला, आरोग्य मेला व विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।  आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए है। विशेष रूप से सूचना तथा पर्यटन विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश एवं ‘‘उत्तर प्रदेश विकास पुस्तिका‘‘ का वितरण किया गया। जिसका मा0 मंत्री जी ने अवलोकन कर जानकारी ली।  मा0 मंत्री जी 28032.20 लाख की लागत की कुल 68 परियोजनाओ का लोकार्पण तथा 26125.78 लाख की लागत की 82 परियोजनाओ का शिलान्याश किया ।
महोत्सव के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। वहीं फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। इस मौके पर जी आई टी आई  गाजीपुर के छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया, जिसमें आरती, सोनी चौधरी, शोभा, चंचल कुमार, राज सिंह, सुधीर कुमार बिन्द, विश्वजीत यादव, व मुकेश यादव को टैबलेट प्राप्त हुए। जिला उद्योग केंद्र द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद‘ योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में लुर्दस कॉन्वेट की छात्राओ द्वारा  स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों राकेश सिंह यादव एवं विन्ध्याचल सिंह यादव व पिंकी भारती के समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। महोत्सव के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें महाकुंभ 2025, सुशासन के आठ वर्ष पर फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
मा0 मंत्री जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मा0 मंत्री जी ने  बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है।
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए सरकार की 08 वर्षाे मे कराये गये कार्याे की सराहना की। उन्होने कहा कि यह प्रदर्शनी सरकार के किए गए विकास कार्यों की झलक देती है और राज्य में हुए अभूतपूर्व बदलाव को दिखाती है.।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 25 से  27 मार्च तक किया जायेगा।  जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, आडिटोरियम सभागार मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिले भर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। आज 25 मार्च 2025 को आडिटोरियम परिसर मे आयोजित वृहद रोजगार मेला मे तीस कम्पनियों जिसमे 5000 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया जिसमे 928 अभ्यर्थियो को अंतिम राउण्ड हेतु चयन किया गया।  26 मार्च ,2025 को किसाना मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन आडिटोरियम हाल में किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पूर्व अध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजेन्द्र राय, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, प्रवीण सिंह, पारस नाथ राय, विजय शंकर वर्मा, राम नरेश कुशवाहा, लाल भारद्वाज, संतोष यादव,  पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।
…………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]