♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*कटारिया हत्याकांड का मुख्य एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की शीघ्र गिरफ्तारी* **पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबन से मृत्यु* **पुलिस निष्पक्षता ईमानदारी से कर रही है जांच*। **भ्रामक खबरों से बचे ==बोले अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

*गाजीपुर दिनांक 15.04.2026 को प्रातः करीब 05:44 बजे डायल-112 को कॉलर श्री सियाराम शर्मा पुत्र स्व० सदावृक्ष शर्मा निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर ने यह सूचना दी कि उनकी पुत्री की मृत्यु जमानियां गंगा नदी के पुल से कूदकर हो गयी है एवं पुल पर उसका गमझा मोबाईल एवं चप्पल रखी हुई है। इस सूचना पर थाना जमानियां की पी०आर०वी० मौके पर पहुंची एवं मृतका के शव को नदी से निकाले जाने की आवश्यक कार्यवाही करायी गई एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुये मृतका का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी भी प्रक्रिया अनुसार करायी गयी। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण-DROWNING अर्थात पानी में डूबना अंकित किया गया है एवं शरीर पर कोई चोट का आना नही पाया गया।

 

* दिनांक-18/19.04.2026 की रात्रि करीब 12:08 पर मृतका के पिता सियाराम शर्मा की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-52/2026, धारा-103(1) बीएनएस बनाम हरिओम पाण्डेय एवं अभिषेक पाण्डेय, निवासी ग्राम कटरिया, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर के विरुद्ध दिनांक-19.04.2026 को पंजीकृत किया गया। इस तहरीर में मृतका के पिता द्वारा दो आरोपियों को आरोपित किया गया। इस मुकदमें की विवेचना थाना प्रभारी करण्डा श्री सन्तोष कुमार पाठक द्वारा प्रारम्भ की गयी।

* दिनांक-19.04.2026 को ही मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया इसके उपरान्त मा० न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दूसरे अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय को गाजीपुर पुलिस द्वारा शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

* दिनांक-22.04.2026 को गांव कटरिया में पुलिस पर पथराव की एक घटना कारित हुई, जिसमें कटरिया के रहने वाली एक महिला सहित 2 लोगों के सिर में चोट आई एवं थानाध्यक्ष करण्डा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एव अन्य कुछ पुलिस कर्मियों को भी इस प्रकार की घटना में चोटें आई।

 

* इस प्रकार के घटना के सम्बन्ध में थाना करण्डा पर मु०अ०सं० 57/2026, अन्तर्गत धारा-191(2), 191 (3), 190, 109(1), 115(2), 125.132.351 (3), 353(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम 46 व्यक्ति नामजद एवं 200 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। नामजद व्यक्तियों में जनपद गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल यादव, जनपद गाजीपुर से विधायक सदर श्री जैकिशन साहू एवं जनपद गाजीपुर से विधायक जंगीपुर श्री वीरेन्द्र यादव के नाम सम्मिलित है। पथराव के समय समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल गांव में मौजूद था एवं जिसमें सम्मिलित व्यक्तियों के द्वारा उत्तेजित होकर पथराव किया गया।

 

* जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा श्री सियाराम शर्मा द्वारा पंजीकृत कराये गये अपनी पुत्री की मृत्यु के सम्बन्ध एफ०आई०आर० में पुलिस द्वारा त्वरित विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं शीघ्र आरोप पत्र प्रेषित कर मा० न्यायालय में प्रभावी पैरवी कराकर आरोपियों को सजा दिलाई जायेगी।

 

* कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा की गयी विधिक कार्यवाही को दरकिनार करते हुये आमजन में असत्यापित तथ्यहीन एवं भ्रामक अफवाहें फैलाने का प्रयास किया गया। आमजन से यह अपील है कि पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं आधिकारिक मीडिया बाईट का अवलोकन कर सत्यता ज्ञात करें एवं कोई भी अराजक तत्व कोई ऐसी भ्रामक सूचना जिससे कि समाज में वैमनस्यता एवं अशान्ति फैले उसके सम्बन्ध में पुलिस के आधिकारिक सीयूजी नम्बरों अथवा आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचित करें। जनपद गाजीपुर पुलिस जनपद में पूर्ण रूप से शान्ति एवं सक्रिय पूर्ण कार्यवाही किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]