
*गाजीपुर: जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश**

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा पालिटेक्निक कॉलेज गाजीपुर में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका सही तरीके से अनुपालन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा और कार्य के दौरान आ रही कठिनाई के संदर्भ में भी जानकारी की और निर्देशित किया कि मास्टर ट्रेनर से समन्वय कर समस्या का समाधान, और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करे। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे कार्मिकों हेतु उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देशित किया की भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी न की जाये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।








