पुलिस लाइन गाजीपुर में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया ।*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
आज दिनांक 06.11.2026 को, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ एक समर्पित संस्था के रुप में कार्यरत पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, “वामा सारथी” गाजीपुर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस परिवार के बच्चों की कला एवं रचनात्मकता को निखारने के लिये रंगोली प्रतियोगिता, पटाखा वितरण और मिष्ठान वितरण किया गया जिसमें पुलिस परिवार के बच्चे/बच्चियों द्वारा उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक पुलिस परिवारजनों को सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया था ।
इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रतिसार निरीक्षक गाज़ीपुर एवं समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*





