♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*शोक संवेदना व्यक्त करने के कटरिया गांव पहुंचे सपा के प्रति निधि मंडल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति ग्रामीणों व सपाईयों के मारपीट पथराव,कई नेता कार्यकर्ता एवं पुलिस कर्मी घायल**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 24अप्रैल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार कटरिया गांव में हुई नाबालिग निशा विश्वकर्मा की हत्या पर उनके पिता सियाराम विश्वकर्मा और अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने एवं आर्थिक मदद करने जा रहे प्रतिनिधि मंडल और साथ गये पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ग्राम प्रधान के शह पर महिलाओं को आगे कर रोकने का प्रयास किया और सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पत्थरबाजी कर भगवा पगड़ी बांधे युवको‌ ने प्रति निधि‌ मंडल को पीड़ित के घर जाने से रोका । रास्ता रोके जाने पर प्रतिनिधि मंडल के साथ साथ पार्टी के सारे नेता वहीं धरने पर बैठ गये बवाल न बढ़े और पर्याप्त सुरक्षा बल न होने और अनहोनी के अंदेशे से पीड़ित परिजनों को धरना स्थल पर ही बुलवाया गया । जैसे ही पीड़ित परिजनों से प्रतिनिधि मंडल की बात शुरू हुई उसी वक्त प्रधान और उसके अराजक साथियों ने ईंट से हमला बोल दिया तथा चारों तरफ से छतों पर से भी पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरों से हुए हमले के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा,पिछड़ा वर्ग की प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा,महिला सभा की जिला महामंत्री रीना यादव,और कार्यकर्ता गब्बर यादव का सर फूट गया और दर्जनों नेताओं के शरीर में चोटें आई हैं। पत्थरबाजी के दौरान पुलिस पूरी तरह से असहाय दिखी । बवाल का अंदेशा होने और प्रतिनिधि मंडल जाने की एक दिन पुर्व जिलाध्यक्ष जी द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के बावजूद पुलिस महकमे ने कोई तैयारी नहीं की थी।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा इस राज में माफिया तंत्र पूरी तरह से हावी है।पुलिस के संरक्षण में प्रधान द्वारा खुलेआम गुंडई की जा रही है। पुलिस की भूमिका शुरू से इस घटना को लेकर संदेहास्पद रही है। आज प्रतिनिधि मंडल और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना अत्यन्त ही निंदनीय है और आज का दिन गाजीपुर के राजनीतिक इतिहास का काला दिन है। उन्होंने ग्राम प्रधान और उसके अराजक साथियों पर उचित दण्डात्मक कारवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जुल्म और दमन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सामंती और तानाशाहों से लड़ना हमारी फितरत रही है।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ साथ राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, विधायक मा.जैकिशन साहू, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा,राम औतार शर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा,जमानियां विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधायक अंकित भारती के प्रतिनिधि गोविंद यादव, विधायक मन्नू अंसारी के प्रतिनिधि अजय यादव,सिंकदर कन्नौजिया,सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ,शशिकांत शर्मा शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के साथ जाने वाले प्रमुख नेताओ मे मुख्य रूप से
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव,रामधीरज शास्त्री,रविन्द्र प्रताप यादव, आमिर अली, सुभाष यादव गुड्डू,शौर्या सिंह,सत्येन्द्र यादव सत्या,मदन यादव ,खेदन यादव, डॉ रमाशंकर राजभर,अशोक कुमार बिन्द, विजय बहादुर यादव, राम किशुन सोनकर,शिवशंकर यादव, विभा पाल, बिंदु बाला बिंद, तौकीर खां,अमित ठाकुर,डॉ समीर सिंह,संतोष यादव, जयराम भारती,पंकज यादव, कंचन रावत, शिशु यादव,रीना यादव, सुनील यादव, राकेश यादव, रजनीकांत यादव,जै हिंद यादव, अनिल यादव, गोविंद यादव,आजाद राय,संजय कन्नौजिया,रामाशीष,सुग्गु आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]