♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सुचिकरण एवं मकानों की गड़ना के सुचारू संचालन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

**GRNews Network Brodcast center  editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 22 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण, ’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सुचारू संचालन हेतु आज जनपद के तहसील सदर और नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी दो दिनों तक निरंतर जारी रहेगा। तहसील सदर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ’राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गाजीपुर’ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी वि/रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार सदर भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ की ओर से डॉ. हेमंत कुमार वर्मा उप निदेशक/मंडल प्रभारी, शिवम सिंह जिला प्रभारी, गाजीपुर , मास्टर ट्रेनर  राजवंत सिंह  एवं आलोक तिवारी डि0आई0ई0टी0 विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रशिक्षण की बारीकियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कुल 9 बैच’ में आयोजित इस कार्यक्रम में 18 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा कुल 450 प्रशिक्षार्थियों को डिजिटल जनगणना और डेटा संकलन की तकनीकी जानकारी दी गई।

इसी क्रम में मुहम्मदाबाद नगर पालिका सभागार में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारम्भ उत्साहपूर्वक  हुआ।  प्रशिक्षण का उद्घाटन ’अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद द्वारा किया गया।  मोहम्मदाबाद में कुल 1 बैच संचालित किया गया, जिसमें 2 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 38 प्रशिक्षार्थियों को गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह से कार्य-केंद्रित है और ’तीन दिनों तक’ चलेगा। कल और परसों (23 एवं 24 अप्रैल) को प्रशिक्षार्थियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एंट्री, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की पहचान और फील्ड वर्क के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, अतः सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ डेटा संकलन का कार्य सुनिश्चित करें।

……………………………….

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]