♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पिकप के धक्के से साइकिल सवार की मौत ग्रामीण किया हाईवे जाम*

 

अभिषेक मधुकर ब्यूरो चीफ GRNews Network Brodcast center

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी- गोरखपुर हाइवे के शेखपुर गांव महाराजगंज बाईपास पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे  पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया ।जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझने के बखद भी ग्रामीण शव उठाने नहीं दे रहे है। मौके  पर शहर कोतवाल महेंद्र सिंह व महाराजगंज चौकी इंचार्ज युगल किशोर राय के काफी समझाने के बाद भी जाम हटाने को राजी नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना है कि चालक सहित पिकअप को पकडा जाय। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमाबाद (सोनहरिया)गांव निवासी ईशु नट (60 ) शेखपुर गांव के पास कट से साइकिल से रोड क्रास कर रहे थे।तभी तेज रफ्तार से जा रही पिकअप के चपेट में आने से  कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीण उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने के लिए जिद करते रहे। जानकारी होने पर एसडीएम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन दिये। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। घंटो बाद यातायात शुरु हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]