
नन्द गंज के धरावा ग्राम में मां बेटी की गला काटकर हत्या जांच में जुटी पुलिस

*GR news network Youtube news Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर दिनांक 25.11.2026 को थाना नंदगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम धरवां में एक पक्के मकान में एक महिला जैबुन निशा पत्नी गुलफाम उम्र 40 वर्ष एवं उसकी पुत्री ऐमन उम्र 12 वर्ष का गला कटे हुए शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में स्पष्ट हुआ कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है ।
प्रकरण में परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ,अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







