
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन*। *महिला अपराधों*टॉप 10 गुंडा* *एक्ट ,माफिया*अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava*गाज़ीपुर16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/ थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई । बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक ने ली । महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की मीटिंग व जनसुनवाई प्रा0 पत्र, आई0जी0आर0एस0, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये
🔷तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण कराए जाने में अहम योगदान प्रदान करने वाले प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
🔷इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद थे।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाज़ीपुर*







