♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमंता बिस्वासरमा के बयान कांग्रेसियो ने चढ़ाई आस्तीन किया पुतला दहन

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ की गयी आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की भाषा न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।
“कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा की गयी, टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब-जब लोकतंत्र पर हमला होगा, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।”
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग उनकी मानसिकता को दर्शाता है। यह देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका कड़ा विरोध करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि
“कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय है। भाजपा के नेताओं को अपनी भाषा और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।”
कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, ताहिर अब्बासी, मोहम्मद राशिद, ओम प्रकाश पांडे, संजय सिंह, शंभू सिंह कुशवाहा, मोहन चौहान, राजेश तिवारी, जे पी पांडे, सत्यम राय, रमेश चंद्र गुप्ता, जाफर सादिक, सिद्दीकी अजलाल अब्बासी, राजकपूर रावत, रईस अहमद, अखिलेश कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]