♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मे नारी पचदेवरा राजकीय बालिका इंटर कालेज में व्याप्त घोर प्रशासनिक दुर्व्यवस्था पर साकेतिक विरोध जताया*। **न बाबू न चौकीदार न सफाई कर्मी*। **25की जगह 5* अध्यापिका*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर। 5अप्रैल । समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नारी पचदेवरा के ग्रामवासियों ने राजकीय बालिका इंटर कालेज नारी पचदेवरा में व्याप्त घोर प्रशासनिक दुर्व्यवस्था के विऱोध में विधालय के सामने खड़े होकर सांकेतिक विरोध किया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस विधालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस विधालय में न कोई बाबू है,न चौकीदार ने सफाई कर्मी। प्रधानाचार्य ही गेट का ताला खोलती है,वह ही घंटी बजाती है और वह ही यथासंभव सफाई भी करती है। विधालय में स्टाफ की पूरी तरह से कमी है। जिस विधालय में बीस पच्चीस अध्यापिका होनी चाहिए उस विधालय में मात्र पांच अध्यापिका है। निश्चित रूप से यह विधालय घोर प्रशासनिक दुर्व्यवस्था का शिकार है। इस विधालय की स्थापना तत्कालीन शिक्षा मंत्री कालीचरण जी और इसी गांव की उपनिदेशक शिक्षा गौरीशंकर लाल जी के संयुक्त प्रयास से सन्1978मे हुई थी,उस समय का बना विधालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इंजीनियरों की रिपोर्ट है कि इस भवन के नीचे कक्षा न चलायी जायें यह भवन किसी भी दिन गिर सकता है और बड़ी घटना घट सकती है। चौकीदार और सफाई कर्मियों के अभाव में इस विधालय के चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। छात्राओं को सुदूर से लाने के लिए एक बस चलती थी जो बंद हो गयी और विधालय के कैम्पस में खड़े खड़े बस सड़ गयी है। बस न चलने से छात्राओं की संख्या निरंतर घट रही है। ग्रामवासियों के मन में यह डर समा गया है कि यदि इसी तरह से छात्राओं की संख्या कम होती रही तो कहीं विधालय टूट न जायें। उन्होंने कहा कि इस सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है।विधालय की दुर्व्यवस्था के चलते ग्रामवासी काफी आक्रोशित हैं।
उन्होंने जल्द ही इस विधालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था कौन लेकर मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन 7अप्रैल को जिलाधिकारी गाजीपुर को सौंपने का भी निर्णय लिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से तरूण प्रकाश सिंह,गौरव श्रीवास्तव, राजकुमार यादव,राधे यादव,उदय जायसवाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]