♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष सघन अभियान 6अप्रैल से15अप्रैल तक ढाई हजार से अधिक कर्मचारी प्रधान कोटेदार हुवे प्रशिक्षित*

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 03 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले फार्मर रजिस्ट्री के विशेष सघन अभियान के लिए ढाई हजार से अधिक अधिकारों , कर्मचारियों, कोटेदार और ग्राम प्रधानों को दिनांक 2 और 3 अप्रैल को सभी तहसीलों एवं विकास करो में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में शिफॉन में प्रशिक्षित किया गया।  ज्ञातव्य है कि पहले चरण में जनपद की 460 ग्राम पंचायत में 6 अप्रैल से 5 सदस्यों की टीम कैंप लगाकर बचे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाएगी। इसके लिए 460  टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम के पांच सदस्यों में लेखपाल, पंचायत सचिव अथवा पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, कोटेदार तथा जन सुविधा केंद्र संचालक शामिल है। गांव में ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री से बचे हुए किसानों की संख्या के आधार पर एक से लेकर 4 ग्राम पंचायतों पर एक विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो प्रतिदिन गांव का भ्रमण करके कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य की प्रगति इत्यादि के बारे में सेक्टर अधिकारियों को अवगत करायेगा। जिला स्तरीय अधिकारियों, सभी तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों सहित कुल 50 सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं, जो 8 से 10 ग्राम पंचायत का भ्रमण प्रतिदिन करेंगे और कार्य की प्रगति पर निगाह रखेंगे। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कई सूक्त के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल मिलाकर ढाई हजार से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया है 3 तारीख 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायत में मुनादी कराकर इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य ने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों की बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  उन्होंने किसानों से अपील की है की पूरा जिला प्रशासन आपके दरवाजे पर है। किसान भाई कैंप में अपना मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी लेकर आये। साथ ही अपने पड़ोसियों, परिचितों और रिश्तेदारों को भी इस अभियान के बारे में बताए, जिससे कि सबका किसान पहचान पत्र बन सके। फार्मर रजिस्ट्री बनने से बिना किसी असुविधा के तमाम तरह की योजनाओं का लाभ प्राप्त होता रहेगा। ना बनवाने पर किसान कृषि विभाग और अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभों से वंचित हो सकते हैं। अतः जरूरत इस बात की है की किसान भाई स्वयं आगे आए और जिला प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें।
………………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]