
महान स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर पीतांबर खरवार स्वतंत्रता आंदोलन के नीव की ईंट* कुंदन खरवार

अभिषेक मधुकर GRNews Network Brodcast center
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के तत्वाधान में 1857 के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर तथा पितांबर खरवार कि शहादत दिवस धूमधाम से सरजू पांडेय पार्क में मनाया गया कार्यकर्ताओं ने दोनों शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नीलांबर-पीतांबर खरवार 1857 की क्रांति में देश की सेवा करते हुए अपने जान की आहुति दे दी परंतु उनके जीवन कथा अधूरी पड़ी हुई है आदिवासी कांग्रेस के लोगों ने जिलाधिकारी गाजीपुर को चार सूत्री मांग का ज्ञापन देते हुए मांग की की नीलांबर खरवार था पीतांबर खरवार की मूर्ति जनपद मैं स्थापित की जाए साथ ही साथ एकलव्य विद्यालय खोलने और जाति प्रमाण पत्र को जारी करने की अपील की गई
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर पीतांबर खरवार स्वतंत्रता आंदोलन के नीव की ईंट थे उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे आज उनके बताए रास्ते पर चलते हुए हमें गर्व हो रहा है हम सरकार से मांग करते हैं कि उनको उचित सम्मान देने के लिए सरकार जनपद के किसी चौराहे पर उनकी मूर्ति लगाऐ
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष शंभू कुशवाहा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि आदिवासी दलित और पिछड़ों की लड़ाई लड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नीलांबर पीतांबर खरवार ने संघर्ष करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी उनके विचारों पर चलकर हमें उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की आवश्यकता है
कार्यक्रम संचालन कांग्रेस सेवादल कें जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता किए
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजेश उपाध्याय, केशनाथ मौर्य, प्रमोद कुशवाहा,राजेश सिन्हा, दिनेश खरवार, त्रिवेणी प्रसाद, युश महराज, गोपाल राम खरवार, राजेश उपाध्याय, प्रमोद कुशवाहा, प्रकाश राय, शिवम पटेल, रूद्र तिवारी, विनोद सिंह, रामरतन, शशिकांत खरवार, देवेन्द्र सिंह, प्रवीण खरवार, उज्ज्वल खरवार, अशोक खरवार, शिवप्रसाद खरवार, लाखन श्रीवास्तव,राहुल कुशवाहा, आदिलोग उपस्थित हुए।







