
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में,राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक निस्तारण कराए जाने हेतु, जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडे ने किया निरीक्षण

G R News 24 network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 24 मार्च, 2026 (सू0वि0) – माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने हेतु धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण किया गया।
माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आये हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया एवं 02 जोड़ों को साथ-साथ रहने के लिए भेजा। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे भी जाना गया। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू ंिहंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा सम्बंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर व श्रीमती अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहें।
………………………………….
















