♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कुलपति मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय डॉ शोभा गौड़ की ने डॉ नीरज त्रिपाठी की पुस्तक,, कही अनकही,, का किया विमोचन**

GRNews Network Brodcast centerअमित श्रीवास्तव ब्यूरो इंचार्ज मिर्जापुर*
मिर्जापुर।साहित्य चेतना समाज की मिर्जापुर इकाई और विंध्यवासिनी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ.नीरज त्रिपाठी के द्वारा लिखी गई “कही अनकही” पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि प्रो. शोभा गौड़ (कुलपति मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय) और अध्यक्षता कर रहे डॉ. राकेश धर त्रिपाठी (पूर्व मंत्री उच्च शिक्षा उप्र.) के कर कमलों द्वारा हुआ। सलिल पाण्डेय ,अमरनाथ तिवारी, डॉ.पंकज त्रिपाठी और डॉ.नीरज त्रिपाठी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद अमित ने किया ।धन्यवाद ज्ञापन विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार सेठी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चन और दीप प्रज्वलित कर किया। कही-अनकही पुस्तक के विमोचन के उपरांत अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि डॉ. नीरज त्रिपाठी की कृति “कही अनकही” की प्रत्येक रचना अपने आप में बेमिसाल है और दिल को छू लेने वाली हैं। उन्होंने इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी को ऐसे और काव्य संग्रह लिखने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ.राकेश धर त्रिपाठी जी ने कहा कि डॉ. नीरज त्रिपाठी ने अपनी चिकित्सकीय सेवा के साथ साथ कविता लेखन का उपयोगी और महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनकी ये कविताएं समाज को एक दिशा दिखाने का कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित जी. डी.बिन्नानी पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह, केबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र द्विवेदी ने भी डॉ. त्रिपाठी की कृति “कही अनकही” की रचना करने के लिये अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।पत्रकार अखिलेश मिश्र ने पुस्तक के बारे में अपना विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि डॉ.नीरज त्रिपाठी के साथ मेरा अक्सर साथ बैठने का अवसर मिलता है जिसमें उनसे परिवार और समाज के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता रहता है उनकी पुस्तक के एक एक शब्द को उन्होंने आत्मसात कर उसे कागज पर उकेरने का प्रयास किया है किताब में उन्होंने कोरोना काल से लेकर योग के बारे लिखा और साथ बैठने वाले को स्वस्थ रहने के लिए योग करने के लिए प्रेरित करते रहते है ।कार्यक्रम में जिले के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ.एस. एन. पाठक, प्रोफेसर रमेश चन्द ओझा, राजपति ओझा, लल्लू तिवारी, केदार नाथ सविता, विजय श्रीवास्तव विंध्यवासिनी केसरवानी, डॉ. अनिल पाण्डेय, अखिलेश मिश्र,अनिल यादव, डॉ. ध्रुवजी पाण्डेय ,निभा त्रिपाठी, कविता त्रिपाठी,अनु, इला,आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]