♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर प्रेस क्लब मे पत्रकारों संग एमएलसी ने खेला फूलों की वाली होली, होली मिलन समारोह एवं परिचय पत्र वितरण समारोह संपन्न*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में होली मिलन समारोह एवं सदस्य परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गाजीपुर जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह “चंचल” मौजूद रहे।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल,सर्वदलीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह,गाजीपुर मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल डा.नीरज पांडेय,इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वल्लन कर किया।जिसके बाद गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह “चंचल”समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया गया।इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” द्वारा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मौर्या को पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “पत्रकारिता रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।समारोह के अगले चरण में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों,सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के साथ फूलों से होली खेली।इस दौरान फूलों से होली खेलते हुए सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के हाथों प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को नए परिचय पत्र वितरित किये गए।इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिले के लोकप्रिय नेता अरुण सिंह ने प्रेस क्लब के उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहाकि प्रेस क्लब ने बड़ी संख्या में जिले के पत्रकारों को न सिर्फ संगठित किया,बल्कि संस्था के सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान कर ठोस उपाय किये हैं।उन्होंने प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को सुखद जीवन की शुभकामनायें देते हुए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।इसी क्रम में समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विशाल सिंह “चंचल” ने कहाकि गाजीपुर प्रेस क्लब ने अपने दो वर्षों के सफल कार्यकाल में जिले के पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।उन्होंने कहाकि अपने सैकड़ों सदस्यों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान कर प्रेस क्लब ने पत्रकारों के तमाम संगठन के सामने एक मिसाल पेश की।उन्होंने कहाकि पत्रकारों की कठिनाइयों और व्यवहारिक चुनौतियों से वो पूरी तरह रूबरू हैं,और ऐसे परिदृश्य में प्रेस क्लब और जिले के पत्रकारों के सहयोग और सम्मान को लेकर हर सम्भव प्रयास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।उन्होंने कहाकि अपने अल्पकाल के कार्यकाल में ही गाजीपुर प्रेस क्लब ने यूपी के अन्य पत्रकार संगठनों को एक नई राह दिखाने का काम किया है।उन्होंने कहाकि प्रेस क्लब ने जिले दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर एक बेहद संवेदनशील परम्परा शुरू की जो इस संगठन के सामाजिक दायित्व को प्रदर्शित करती है।उन्होंने जिले के पत्रकारों और प्रेस क्लब के उज्ज्वल और सुखद जीवन की कामना करते हुए कहाकि उन्हें भरोसा है कि प्रेस क्लब ने वाले समय लगातार उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।उन्होंने प्रेस क्लब के कार्यों और कार्यक्रमों के लिए हर क्षण हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल और गाजीपुर मेडिकल कालेज के उप प्राचार्य डा. नीरज पांडेय ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को सुखद जीवन की शुभकामना देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार फूलचंद सिंह ने होली गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने संस्था की विगत उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।समारोह का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण ” केके” ने किया।जबकि प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने समारोह में आये सभी अतिथियों और संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिंह,सचिव विनीत दुबे,कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा,कार्यकारिणी सदस्य श्रीराम राय “कमलेश”,मुकेश उपाध्याय “राजू”,संजीव कुमार, अनिल कुमार,अंजनी तिवारी समेत सदस्य यशवंत राय,पवन मिश्रा,धर्मेंद्र मिश्रा,संतोष शर्मा,अवनीश राय,लक्ष्मी कांत,ओमप्रकाश,एकरार खान,मोतीलाल,अजय कुमार,आसिफ अंसारी,रिजवान अंसारी, हसन इक़बाल सत्यजीत प्रसाद दिनकर, रामअवध भारद्वाज,अरुण कुमार,रजत कुमार,संदीप शर्मा,संदीप श्रीवास्तव,प्रदीप दुबे,विपिन दुबे,आरिफ अंसारी,अखिलेश यादव,आदर्श सिंह,आदित्य कुमार,कमल किशोर,यशवंत सिंह,सोनू कुमार,बिंदेश्वरी सिंह,प्रदीप शर्मा,शिवेंद्र सिंह समेत सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]