
*एमएलसी ने खेला पत्रकारों संग फूलों की होली* **गाज़ीपुर प्रेस क्लब का होली मिलन परिचय पत्र वितरण समारोह संपन्न* ** *मुख्य अतिथि एम एल सी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर – प्रेस क्लब के तत्वाधान में होली मिलन समारोह एवं सदस्य परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गाजीपुर जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह “चंचल” उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, सर्वदलीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. नीरज पांडेय तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विशाल सिंह “चंचल” ने प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मौर्या को पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “पत्रकारिता रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसके बाद समारोह के अगले चरण में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के साथ फूलों की होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के हाथों प्रेस क्लब के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को नए परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रेस क्लब ने जिले के पत्रकारों को संगठित करने के साथ-साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराकर सराहनीय पहल की है।
*मुख्य अतिथि विशाल सिंह “चंचल” ने कहा* कि गाजीपुर प्रेस क्लब ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा सैकड़ों सदस्यों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं और चुनौतियों से वे भलीभांति परिचित हैं और पत्रकारों के सम्मान व सहयोग के लिए हर संभव प्रयास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस क्लब ने दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर एक संवेदनशील परंपरा की शुरुआत की है, जो संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. नीरज पांडेय ने भी प्रेस क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार फूलचंद सिंह ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
*प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने* संस्था की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण “केके” ने किया, जबकि प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिंह, सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीराम राय “कमलेश”, मुकेश उपाध्याय “राजू”, संजीव कुमार, अनिल कुमार, अंजनी तिवारी सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

















