♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**विजय लक्ष्मी गौतम, राज्य मंत्री ग्राम्य विकास ने गाज़ीपुर में*। *अधिकारियों संग की बैठक* **सरकार की विभिन्न लाभ परक योजनाओं की , की समीक्षा*। ,**बोली जी =राम जी योजना अंतर्गत रोजगार दिए जाए**

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 08 मार्च, 2026 (सू0वि0)- श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम मा0 राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की विभिन्न लाभपरक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मा0 राज्य मंत्री  ने क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के प्रधानाचार्य  को बिल्डिंग जर्जर की  शिकायत पर आसंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम विकास की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना,  मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत समूह की महिलाओं को रोजगार देने एवं जी राम जी के योजना अंतर्गत रोजगार दिये जाय,  ठेकेदार से कार्य न लिया  जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की शिकायत  आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास खण्डो में जन चौपाल के माध्यम से समाज के निचले पैदान पर स्थिति सभी व्यक्तियों को सरकार की लाभपरक योजनाओं का लाभ दिया जाय। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वन्चित न रहे। उन्होने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार का भेद भाव न किया जाय। उन्होनेे गॉव में बने अमृत सरोवरो पर फलदार वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया ताकि आने वाले पीढियों को इनका लाभ मिले। गॉव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों को सही कराने का निर्देश दिया। उन्होेने कहा कि स्वयं सहायता समूह को स्वालम्बी बनाये जाय। इसके बाद ग्राम बरूईन में डॉ भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत चौपाल के माध्यम से सरकार के महत्व पूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायिका श्री मती सुनीता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रही इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, डी0सी0 मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सम्बतन्धित अधिकारीगंण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]